रायबरेली: घर में घुसा मौत का पहिया, एक झटके में सबकुछ खत्म; जानिए पूरा मामला

रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान की बाउंड्री तोड़कर घर में घुस गया। हादसे में एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं एक महिला व एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Raebareli: रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मकान की बाउंड्री तोड़कर घर में घुस गया। हादसे में एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं एक महिला व एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरा मठ गांव का है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। जिसकी चपेट में आने से एक किशोरी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं किशोरी के पास बैठी महिला व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अच्छई ग्राम सभा के हीरा का मठ निवासी कैलाश पुत्र राम किरसान दोपहर करीब 3 बजे खेत जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते समय राम गुलाम के दरवाजे की दीवार के पास उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। वहां पहले से खड़ी 20 वर्षीय संगीता पुत्री रामप्रकाश और गायत्री पत्नी सत्यनाम से ट्रैक्टर टकरा गया।

हादसे में संगीता को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया। इलाज के दौरान संगीता की मृत्यु हो गई। गायत्री को कलाई के पास चोट आई। उसने निजी अस्पताल में इलाज कराया और अब वह स्वस्थ है।रायबरेली जिले के लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर बृहस्पतिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाबा के पुरवा के पास आवारा मवेशी से टकराने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।

ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, बतूउवा पुर गांव के रविन्द्र कुमार अपने भाई अतरिक्ष कुमार, सुखदेव और अखिलेश के साथ दो बाइक से जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के धोबहा गांव में एक निमंत्रण समारोह में गए थे। वापसी के दौरान उनकी बाइक आवारा मवेशी से टकरा गई। हादसे में अतरिक्ष की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव के लोगों ने बताया कि सभी पीड़ित भट्टे पर मजदूरी करके अपना परिवार चलाते थे और हाल ही में गांव लौटे थे। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 18 July 2025, 1:50 PM IST