शादी से किया इनकार… फिर घर पहुंचा सिरफिरा, तीन गोलियों की आवाज से दहल उठा मोहल्ला!

हापुड़ में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर नाराज युवक ने युवती के घर पहुंचकर तीन राउंड फायरिंग कर दी। युवती बाल-बाल बच गई जबकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अलग मामले में दुष्कर्म का आरोपी भी गिरफ्तार हुआ।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 June 2026, 2:50 PM IST
google-preferred

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने युवती के घर पहुंचकर उस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवती समय रहते बच गई और उसे कोई गोली नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

6-7 साल से थी जान-पहचान

पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी हुसैन को पिछले छह से सात वर्षों से जानती है। रविवार दोपहर आरोपी अपने एक साथी के साथ कार से उसके घर पहुंचा और शादी करने का दबाव बनाने लगा।

इनकार करते ही चला दी तीन गोलियां

युवती के शादी से साफ इनकार करने पर आरोपी आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी। युवती किसी तरह बच गई। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस आरोपी और उसके साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी: 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी हुसैन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेन या कचरा पेटी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिला का नो सिविक सेंस वीडियो, भड़के यूजर्स; क्या आपने देखा?

दूसरे मामले में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच हापुड़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाकिर को भी गिरफ्तार कर लिया है। धौलाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे रावली पुल के पास से दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Hapur

Published :  29 June 2026, 2:50 PM IST

Advertisement