ट्रेन या कचरा पेटी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिला का नो सिविक सेंस वीडियो, भड़के यूजर्स; क्या आपने देखा?

भारतीय रेलवे में गंदगी फैलाते यात्रियों के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में महिला फर्श पर मूंगफली के छिलके फेंक रही है, तो दूसरे में लोग अंडे छील रहे हैं। इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर इंटरनेट यूजर्स ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 June 2026, 2:37 PM IST
google-preferred

New Delhi: आजकल सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे में सफर के दौरान पैसेंजर्स की हरकतों के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान नागरिकों की जिम्मेदारी और सिविक सेंस पर बहस छेड़ दी है। अक्सर लोग रेलवे की कमियों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन खुद गंदगी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

डस्टबिन होने के बावजूद फर्श पर फेंके मूंगफली के छिलके

इंस्टाग्राम पर '@randomkaand2' नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक महिला यात्री ट्रेन की फर्श पर मूंगफली के छिलके फेंकती नजर आ रही है। सह-यात्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि महिला बीते 5 घंटों से कुछ न कुछ खा रही है और पास में ही कूड़ादान होने के बावजूद पूरी गंदगी सीट के नीचे फैला रही है।

उसने तंज कसते हुए कहा, "मैं उसे सिविक सेंस इसलिए नहीं सिखाना चाहता, क्योंकि किसी को तमीज सिखाने से ज्यादा जरूरी मेरे लिए सुरक्षित घर पहुंचना है।" इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर काफी खफा हैं और रेलवे से सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।

वायरल पोस्ट के पीछे कौन? पुलिस एक्शन के बाद सामने आया बड़ा मामला, आरोपी दबोचा गया

ट्रेन का डिब्बा या प्राइवेट किचन?

दूसरा वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर '@GemsOfRailway' नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में कुछ पैसेंजर्स ट्रेन के कोच को अपना प्राइवेट किचन समझ बैठे हैं। वे चलती ट्रेन में अंडे छील रहे हैं और प्याज काट रहे हैं। इसके बाद सारा कचरा और छिलके वहीं सीट के पास छोड़ देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @randomkaand2

हैंडल ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए लिखा, "ट्रेन का डिब्बा आपका प्राइवेट किचन या डस्टबिन नहीं है। क्या ये लोग अपने घरों में भी इसी तरह कूड़ा-कचरा फैलाते हैं? अगर नहीं, तो देश की संपत्ति यानी ट्रेन के साथ ऐसा बर्ताव क्यों?"

बिना होल्स्टर पिस्टल लेकर ड्यूटी? उपनिरीक्षक की लापरवाही, वीडियो वायरल

सफाई का कोई इनाम नहीं, गंदगी की कोई सजा नहीं

इन वीडियोज पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "इसे देखकर मेरा खून खौल उठता है, सफाई का कोई इनाम नहीं और गंदगी फैलाने की कोई सजा नहीं, यही हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है।"

वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि ऐसे लोगों को लगता है कि सफाई करना सिर्फ रेलवे स्टाफ की जिम्मेदारी है, उनकी नहीं। लोगों का कहना है कि जब तक रेलवे ऐसे गैर-जिम्मेदार यात्रियों के खिलाफ सख्त आर्थिक जुर्माना या दंडात्मक कार्रवाई का कानून नहीं बनाएगा, तब तक ट्रेनों को साफ रख पाना नामुमकिन है।

Location :  New Delhi

Published :  29 June 2026, 2:37 PM IST

Advertisement