Hamirpur: मौत को छूकर गुजरी गाड़ी, दुकान में जा घुसी बेकाबू बोलेरो, चमत्कारिक ढंग से बचे 8 लोग

हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में NH-34 पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। बोलेरो में चित्रकूट से दर्शन कर कानपुर लौट रहा एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 31 July 2026, 1:38 PM IST
google-preferred

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे के वक्त बोलेरो में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चित्रकूट से दर्शन कर कानपुर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, एक परिवार चित्रकूट से दर्शन करने के बाद बोलेरो से कानपुर लौट रहा था। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर पहुंचते ही अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

Hamirpur: गले में जंजीर डालकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने आठ लोगों को सुरक्षित बाहर  निकाला

हादसे के तुरंत बाद दुकान और आसपास मौजूद स्थानीय लोग राहत-बचाव में जुट गए। लोगों ने बोलेरो में फंसे सभी आठ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।

Hamirpur: छानी बुजुर्ग के किसानों का टूटा सब्र, जानिए यूरिया मिलने में क्यों आ रही है इतनी परेशानी

क्रेन से हटाई गई क्षतिग्रस्त बोलेरो

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। वाहन को सड़क से हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु कराया गया। हादसे में बोलेरो और दुकान को नुकसान पहुंचा है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Location :  Hamirpur

Published :  31 July 2026, 1:33 PM IST

Related News

Advertisement