Hamirpur: मौत को छूकर गुजरी गाड़ी, दुकान में जा घुसी बेकाबू बोलेरो, चमत्कारिक ढंग से बचे 8 लोग
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में NH-34 पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। बोलेरो में चित्रकूट से दर्शन कर कानपुर लौट रहा एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।