Hamirpur: गले में जंजीर डालकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

हमीरपुर में गले में जंजीर और हाथ बांधकर पहुंचे सपा नेताओं ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कई बड़ी मांगें रखीं। प्रदर्शन के दौरान बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। आखिर ज्ञापन में क्या लिखा था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 July 2026, 3:51 PM IST
google-preferred

Hamirpur: हमीरपुर जिले में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता गले में जंजीर डालकर और हाथ बांधकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर कई अहम मांगें उठाईं।

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जताया विरोध

सपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, घायल छात्रों का मुफ्त इलाज कराया जाए और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें- लोकतंत्र पर पहरा है! दिल्ली की कार्रवाई का असर बदायूं तक, पुलिस की निगरानी में सपा नेता

शिक्षामंत्री के इस्तीफे की भी उठी मांग

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए ठीक संकेत नहीं है और सरकार को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- दिल्ली कूच से पहले मुजफ्फरनगर में बड़ा एक्शन! रातों-रात घरों में रोके गए सपा-कांग्रेस नेता, आखिर क्यों हुई यह कार्रवाई?

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

पूर्व जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों और युवाओं की आवाज उठाती रहेगी और पीछे नहीं हटेगी।

Location :  Hamirpur

Published :  22 July 2026, 3:50 PM IST

Related News

Advertisement