गोरखपुर: स्कार्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, मां घायल

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी चालक 42 वर्षय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा राजधानी गांव के पास शाही बिल्डिंग मटेरियल के सामने मोड़ पर हुआ...

Gorakhpur:   उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी चालक 42 वर्षय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा राजधानी गांव के पास शाही बिल्डिंग मटेरियल के सामने मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया।

फिरोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत

मृतक की पहचान फिरोज पुत्र स्वर्गीय जमील के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि फिरोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर पीछे बैठीं उनकी मां बदननूननिशा घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए भेजा।

स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया।

चेहरा रुमाल से बंधा… शरीर पर चोट, प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला किशोर का शव

पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों में भी हादसे को लेकर आक्रोश देखा गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है।

डीआईजी ऑफिस में हाईवोल्टेज ड्रामा, हिरासत में सांसद इकरा हसन… गरमाई वेस्ट यूपी की राजनीति

यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल

झंगहा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और मोड़ों पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसओ झंगहा अनूप सिंह ने बताया स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया । चालक की तलाश जारी है जल्द ही गिरप्तार कर लिया जाएगा ।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 May 2026, 5:25 PM IST

Advertisement