MPs Protest at PM House: पीएम आवास पर बड़ा बवाल; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसद हिरासत में, पुलिस एक्शन से सियासी तनाव

छात्रों पर हुए कथित पुलिस एक्शन के खिलाफ सड़कों पर उतरे राहुल, प्रियंका और खड़गे! लोक कल्याण मार्ग पर PM आवास घेरने पहुंचे दिग्गजों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सरकार पर भड़के राहुल गांधी, पढ़ें दिल्ली की इस बड़ी राजनीतिक हलचल पर रिपोर्ट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 July 2026, 7:53 PM IST
google-preferred

New Delhi: पेपर लीक मामले के खिलाफ जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन सुबह पहले संसद में और दोहपर बाद में सड़क पर सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों और नेताओं ने मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री आवास पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां तनावपूर्ण माहौल रहा। सांसदों और पुलिस ने तीखी झड़प देखी गई।

पीएम आवास पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। सभी को मॉडल टाउन थाने ले जाया गया।

युवा छात्रों के समर्थन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक रुख अपनाया है।

Rahul Gandhi

PMO पर धरना देते राहुल गांधी को मौके से हटाती पुलिस (फोटो: X)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने अचानक लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवास) के करीब पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

'इस्तीफा दें PM मोदी और शिक्षा मंत्री': राहुल गांधी का सीधा हमला

छात्रों पर हुए कथित पुलिसिया अत्याचार को लेकर कांग्रेस पूरी तरह हमलावर है। मौके से राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली में बीते दिनों छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरता का जवाब मांगने वे खुद प्रधानमंत्री के दरवाजे तक आए हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी को मॉडल टाउन थाने ले जाया गया (फोटो: X)

राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार न तो संसद में इस संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार है और न ही युवाओं के भविष्य को लेकर कोई जवाबदेही ले रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की।

Sonam Wangchuk Health: सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे वांगचुक, पत्नी की याचिका पर HC ने दी इजाजत

हिरासत में लिए गए कांग्रेस के दिग्गज कार्यकर्ता

पीएम आवास के बाहर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम थे। जैसे ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तेज की, दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को जबरन बसों में भरकर हिरासत में लिया जाने लगा।

पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनके साथ बेहद बेरहमी से पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्र पीटे जा रहे हैं, तब न तो प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे हैं और न ही गृह मंत्री का कोई बयान आया है।

Lodhi Colony Fire: दिल्ली के लोधी कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग में मां और दो बेटियों की जलकर मौत

युवाओं के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति

इस अचानक हुए हाई-प्रोफाइल प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों और युवाओं के मुद्दों को किसी भी कीमत पर दबने नहीं देगा। संसद से लेकर पीएम आवास के गेट तक कांग्रेस के इस आक्रामक तेवर से दिल्ली में सियासी सरगर्मी बहुत बढ़ गई है।

Location :  New Delhi

Published :  21 July 2026, 4:29 PM IST

Related News

Advertisement