Sonam Wangchuk Health: सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे वांगचुक, पत्नी की याचिका पर HC ने दी इजाजत

दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी गीतांजलि की याचिका पर सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने की अनुमति दी। अदालत ने मेडिकल रिकॉर्ड साझा करने और विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल गठित करने के निर्देश भी दिए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 21 July 2026, 2:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोनम वांगचुक के इलाज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि मरीज के बेहतर इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया जा सकता है।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया जाए। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल ने भी अदालत को बताया कि सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीज को मेडिकल सलाह के अनुसार ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

Sonam Wangchuk Health Update: सिर्फ नमक और पानी…; अस्पताल में भी अडिग हैं वांगचुक, जानिए कैसी है तबीयत?

सफदरजंग अस्पताल भेजेगा मेडिकल रिकॉर्ड

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि सफदरजंग अस्पताल में अब तक हुए इलाज से जुड़े सभी मेडिकल रिकॉर्ड और आवश्यक जानकारी तत्काल मेदांता अस्पताल को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपचार में किसी तरह की बाधा न आए और इलाज बिना रुकावट जारी रह सके।

विशेष डॉक्टरों का पैनल करेगा इलाज

अदालत ने यह भी कहा कि मेदांता अस्पताल के निदेशक विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल गठित करेंगे, जो सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी करेगा और आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराएगा।

Location :  New Delhi

Published :  21 July 2026, 2:22 PM IST

Related News

Advertisement