गोरखपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, कुछ ही सेकंड में बदल गई शिक्षिका की जिंदगी

गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। महावीर छपरा चौराहे के पास सड़क पार कर रही एक शिक्षिका को तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Gorakhpur: गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। महावीर छपरा चौराहे के पास सड़क पार कर रही एक शिक्षिका को तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दौड़कर घायल शिक्षिका को संभाला और पुलिस के साथ मिलकर अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। चौराहे के पास सड़क पार करने के दौरान चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे शिक्षिका को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया, जिससे उसे भी हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए इलाज शुरू कर दिया। वहीं, बाइक सवार का भी प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

गोरखपुर में 8 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जानिए किसे मिला कौन-सा नया जिला?

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि महावीर छपरा चौराहा हमेशा व्यस्त रहता है। यहां वाहनों की तेज रफ्तार और पर्याप्त यातायात नियंत्रण व्यवस्था न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से चौराहे पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और यातायात पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Gorakhpur News: पुरानी दुश्मनी का खौफनाक बदला, क्या हुआ था उस दिन

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घायल शिक्षिका के स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 July 2026, 4:48 AM IST

Advertisement