फेसबुक-इंस्टाग्राम की एक रिक्वेस्ट से खाली करता था बैंक अकांउट, खुला ठगी का बड़ा राज

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त कार्रवाई में सोशल मीडिया पर फर्जी विदेशी प्रोफाइल बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 July 2026, 6:59 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त कार्रवाई में सोशल मीडिया पर फर्जी विदेशी प्रोफाइल बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से 5.085 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच मोबाइल फोन और दो पासपोर्ट भी बरामद किए हैं।

फर्जी विदेशी प्रोफाइल बनाकर करता था साइबर ठगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओबासे प्रॉस्पर (27) निवासी इमो स्टेट, नाइजीरिया के रूप में हुई है। वह वर्ष 2023 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था।

जांच में सामने आया कि आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय युवक-युवतियों से दोस्ती करता था।

इसके बाद महंगे गिफ्ट, डॉलर और पाउंड भेजने का झांसा देकर एयरपोर्ट पर सामान फंसने की कहानी गढ़ता और खुद को कस्टम या आयकर अधिकारी बताकर कस्टम ड्यूटी, जीएसटी और टैक्स के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करता था।

लखनऊ के युवक से 68 लाख रुपये की ठगी

एसटीएफ के अनुसार, लखनऊ के डालीगंज निवासी एक युवक को इंग्लैंड निवासी 'डोरिस विलियम' के नाम से बनाई गई फर्जी प्रोफाइल के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर करीब 68 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान मई 2026 में आरोपी के साथी यूचेनवा को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, जबकि ओबासे प्रॉस्पर फरार चल रहा था।

मैनपुरी में देर रात गोलियों की गूंज, आखिर कौन था पुलिस के निशाने पर?

साइबर ठगी के साथ ड्रग्स तस्करी का भी खुलासा

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी साइबर ठगी के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है। सूचना साझा करने के बाद एनसीबी दिल्ली जोनल यूनिट के साथ संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से 5.085 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुई।

पहली पत्नी का सच छिपाकर की दूसरी शादी, विवाह के बाद की ये मांग

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके कई साथी अभी भी दिल्ली में रहकर सोशल मीडिया के जरिए विदेशी नागरिकों के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय लोगों से ठगी कर रहे हैं और साथ ही ड्रग्स तस्करी में भी सक्रिय हैं। एसटीएफ अब आरोपी के बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच करा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Location :  Lucknow

Published :  19 July 2026, 6:54 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement