गोरखपुर में 8 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जानिए किसे मिला कौन-सा नया जिला?

जनपद के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण संबंधित अधिकारियों के निजी अनुरोध के आधार पर किए गए हैं।

Gorakhpur: जनपद के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण संबंधित अधिकारियों के निजी अनुरोध के आधार पर किए गए हैं।

इस निर्णय के बाद सहजनवा, चौरीचौरा, बांसगांव, सदर, गोला और खजनी तहसीलों में राजस्व व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही कई अनुभवी राजस्व निरीक्षक अब अन्य जनपदों में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

तबादला सूची

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सहजनवा तहसील में तैनात संतोष चंद्र शुक्ल का स्थानांतरण बस्ती जनपद के लिए किया गया है। चौरीचौरा तहसील में कार्यरत रामनाथ को प्रयागराज भेजा गया है। बांसगांव तहसील से रामाकर का भी स्थानांतरण प्रयागराज किया गया है।

सदर तहसील में तैनात लालजी पाठक को प्रयागराज भेजने का आदेश जारी हुआ है, जबकि गोला तहसील में कार्यरत फूलचंद का भी स्थानांतरण प्रयागराज कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त बांसगांव तहसील के विजय कुमार को संतकबीरनगर जनपद भेजा गया है। सहजनवा तहसील में तैनात बृजेश चौधरी का स्थानांतरण भी संतकबीरनगर किया गया है। वहीं खजनी तहसील के जयनाथ मिश्र को सिद्धार्थनगर जनपद में नई तैनाती दी गई है।

गोरखपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी पर कोर्ट का बड़ा वार, सजा सुनकर रह गया सन्न

प्रशासनिक कार्यों में आयेगी तेजी

राजस्व विभाग के इस तबादला आदेश के बाद संबंधित तहसीलों में कार्यों के पुनर्वितरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रिक्त हुए पदों पर शीघ्र ही नई तैनाती अथवा कार्यभार का पुनर्विन्यास किया जाएगा, ताकि भूमि संबंधी मामलों, नामांतरण, सीमांकन, राजस्व वसूली तथा अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।

मानसून गोल्ड कप पर गोरखपुर जोन पुलिस का कब्जा, एडीजी मुथा अशोक जैन ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई

शीघ्र तैनाती का निर्देश

बताया जा रहा है कि सभी स्थानांतरण अधिकारियों के व्यक्तिगत अनुरोध और प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर अपने नए जनपद में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  17 July 2026, 11:00 PM IST

Related News

Advertisement