गोरखपुर पुलिस का एक्शन: बी हिस्ट्रीशीट खुलते ही 9 अपराधियों की नींद उड़ी, जानिए अब क्या होगा?

गोरखपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण में बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 9 कुख्यात अपराधियों को “दुराचारी” घोषित कर उनकी बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह कार्रवाई इलाके में भय फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ है।

Gorakhpur: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर जनपद पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाते हुए 9 कुख्यात अपराधियों को दुराचारी घोषित कर उनकी ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उन अपराधियों के लंबे आपराधिक इतिहास और लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए की गई है।

रामगढ़ताल के आरोपियों का रिकॉर्ड

थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के इन्द्राशन निषाद और सोनू निषाद उर्फ शिवकुमार पर हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इनका आपराधिक रिकॉर्ड कई वर्षों से सक्रिय रहा है। जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ था।

बड़हलगंज और सिकरीगंज के अपराधी

इसी क्रम में थाना बड़हलगंज के पंकज शाही को भी दुराचारी घोषित किया गया। उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। थाना सिकरीगंज क्षेत्र के सर्वेश चौबे और घीरज उर्फ आदित्य ठठेरा पर मारपीट, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के गंभीर मामले दर्ज हैं।

गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: पुरानी रंजिश में खूनी खेल, लोहे की रॉड से हमला करने वाले गिरफ्तार

उरूवा बाजार और गोरखनाथ क्षेत्र में सक्रिय अपराधी

उरूवा बाजार क्षेत्र के हैप्पी उर्फ सोनू, अंकुश उर्फ परमहंस और सतीश यादव लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं थाना गोरखनाथ क्षेत्र के फरहान अंसारी उर्फ छोटू पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों का लंबा इतिहास सामने आया।

पुलिस की चेतावनी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने कहा है कि इलाके में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दुराचारी अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 April 2026, 6:42 AM IST

Advertisement