गोरखपुर में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, 18 डिसमिल जमीन खाली

गोरखपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हरसेवकपुर नंबर दो में नगर निगम की करीब 18 डिसमिल जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। जिससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

Gorakhpur: सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाकर बैठे लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने ऐसा एक्शन लिया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हरसेवकपुर नंबर दो में नगर निगम की जमीन पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इस कार्रवाई के बाद अब सरकारी जमीन पर कब्जा करना आसान नहीं होगा।

18 डिसमिल जमीन को कराया गया कब्जामुक्त

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की आराजी संख्या 1074 और 1072 की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। इस मामले को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने जांच कराई। जांच में कब्जे की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की पूरी तैयारी की गई और मंगलवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चला दिया।

गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: पुरानी रंजिश में खूनी खेल, लोहे की रॉड से हमला करने वाले गिरफ्तार

इस दौरान करीब 18 डिसमिल सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया और मौके पर मौजूद टीम ने पूरे अभियान को तेजी से पूरा किया।

भारी फोर्स के साथ पहुंचा प्रशासन

कार्रवाई को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अपर आयुक्त अतुल कुमार के नेतृत्व में नगर निगम, थाना गुलरिया पुलिस और ईटीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।

गोरखपुर में कांग्रेस ने मनाई बाबू जगजीवन राम जयंती, दिखी एकजुटता

प्रशासन की सख्ती और तैयारी का ही असर रहा कि पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। मौके पर न तो कोई बड़ा विरोध देखने को मिला और न ही किसी तरह का विवाद सामने आया।

अपर आयुक्त ने दी साफ चेतावनी

कार्रवाई के बाद अपर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि नगर निगम की जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा करेगा। उसके खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और शहर में जहां-जहां सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया गया है। वहां आगे भी इसी तरह अभियान चलाया जाएगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 April 2026, 11:47 PM IST

Advertisement