मैनपुरी में खेत पर कब्जे की कोशिश! रात में डाली मेड़, धान की फसल बर्बाद करने का आरोप
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के दलपुरा गांव में खेत पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। मुन्नी देवी ने कुछ लोगों पर रात में जबरन मेड़ डालने, धान की फसल नष्ट करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने डीएम से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।