गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: पुरानी रंजिश में खूनी खेल, लोहे की रॉड से हमला करने वाले गिरफ्तार

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत थी, लेकिन पुलिस की तत्काल कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित हो गई।

Gorakhpur: गोरखपुर में पुरानी दुश्मनी ने एक बार फिर खून-खराबे का रूप ले लिया। हमला इतना बेरहम था कि जान लेने की मंशा साफ झलक रही थी। इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन इस बार पुलिस ने तेजी दिखाते हुए खेल पलट दिया और आरोपियों को ज्यादा देर तक फरार नहीं रहने दिया।

पुलिस ने लिया एक्शन

गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

नैनीताल में यहां है दुनिया का अकेला चमत्कारी मंदिर, जहां एक ही जगह पर मिलते हैं बजरंगबली के 21 दिव्य स्वरूप

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में गठित टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। उपनिरीक्षक आयुष द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।

क्यों शुरू हुआ था विवाद?

पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को आरोपी सुनील और अविनाश उर्फ नाटे ने पुरानी दुश्मनी के चलते वादी और उसके परिवार पर हमला कर दिया। दोनों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे पीड़ित पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की बर्बरता से साफ था कि आरोपियों की मंशा जान लेने की थी।

आरोपियों की पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी और आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील और अविनाश उर्फ नाटे के रूप में हुई है।

‘मैं दरोगा हूं’ कहकर लूटता था पैसे, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजेंद्र चौधरी और कांस्टेबल अनिल यादव की भी अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह की हिंसक वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 April 2026, 9:38 PM IST

Advertisement