हिंदी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज 8 अप्रैल को कानपुर नगर और कानपुर देहात के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
तय कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव सुबह लखनऊ से रवाना होंगे और दोपहर लगभग 12 बजे कानपुर नगर पहुंचेंगे। यहां उनका पहला कार्यक्रम नौबस्ता क्षेत्र में निर्धारित है, जहां वे तुलसीनगर पहाड़पुर स्थित गल्ला मंडी में पहुंचेंगे।
“विकास नहीं, विनाश दे रही सरकार”…कन्नौज में अखिलेश यादव का भाजपा पर करारा हमला, जानें और क्या कहा?
नौबस्ता के गल्ला मंडी क्षेत्र में अखिलेश यादव स्वर्गीय रंजन सिंह यादव उर्फ लाला पहलवान के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वे शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और समर्थक भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा के बाद अखिलेश यादव कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित अरेब ग्रीन वर्ल्ड एंड रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहां वे मोहम्मद हारून की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे वर-वधू को आशीर्वाद देंगे और परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे।
UP Politics: अखिलेश यादव के ये दो बड़े फैसले, बसपा की आंखें खुली की खुली! मायावती क्या करेंगी?
सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद अखिलेश यादव शाम को वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके इस दौरे को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका सीधा संवाद भी स्थापित होगा।
Location : Lucknow
Published : 8 April 2026, 8:27 AM IST