UP Weather Alert: चिलचिलाती गर्मी के बीच आसमान का पलटवार! क्या आपके जिले पर भी मंडरा रहा है तूफानी खतरा?

उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक बदल रहा है। जहां एक तरफ गर्मी से राहत की उम्मीद है, वहीं कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। क्या आपका जिला भी इस अलर्ट में शामिल है? जानिए किन इलाकों में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और कैसे यह बदलाव आम लोगों और किसानों के लिए नई चिंता खड़ी कर सकता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 April 2026, 7:55 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है, लेकिन यह राहत अपने साथ खतरे की घंटी भी लेकर आ रही है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सहारनपुर, मेरठ, अयोध्या और सुल्तानपुर जैसे जिलों में वज्रपात की आशंका जताई गई है। तेज हवाओं के साथ अचानक मौसम बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

इन इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इनमें लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा, झांसी, सीतापुर, उन्नाव और रायबरेली जैसे जिले शामिल हैं। अचानक होने वाली ओलावृष्टि से फसलों और वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है।

बिन मौसम बारिश से बदायूं में हजारों किसानों के सपनों को धोया, अब कैसे होगी बेटियों की शादी और…

आंधी-तूफान से बढ़ेगी परेशानी

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है। लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

तापमान में आएगी गिरावट

तेज बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन मौसम का यह बदलाव अस्थायी होगा।

दिल्ली-NCR में अचानक मौसम का कहर, तेज़ हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाया डर

किसानों के लिए बढ़ी चिंता

अप्रैल में हो रही इस मौसम की मार किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। गेहूं, सरसों और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई जिलों में पहले ही ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो चुका है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि कट चुकी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और मौसम पर नजर बनाए रखें।

Location :  Lucknow

Published :  8 April 2026, 7:55 AM IST

Advertisement