बिन मौसम बारिश से बदायूं में हजारों किसानों के सपनों को धोया, अब कैसे होगी बेटियों की शादी और…

बदायूं जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर है। दातागंज, बिसौली, सहसवान और सदर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में किसान या तो फसल काट चुके हैं या कटाई कर रहे हैं। कई खेतों में गेहूं की फसल कटकर खलिहानों में सूखने के लिए पड़ी थी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 7 April 2026, 2:57 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। अप्रैल की शुरुआत में हुई इस बिन मौसम बरसात ने रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की कटाई में जुटे हजारों किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। खेतों में जगह-जगह कटी पड़ी सुनहरी फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जिससे अन्नदाताओं के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा रही है। क्योंकि फसल खराब होने से काफी किसानों की बेटियों की शादी पर संकट आएगा और कुछ बेटे के सपने भी अधूरे रह जाएंगे।

कटाई के बीच आई आफत की बारिश

बदायूं जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर है। दातागंज, बिसौली, सहसवान और सदर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में किसान या तो फसल काट चुके हैं या कटाई कर रहे हैं। कई खेतों में गेहूं की फसल कटकर खलिहानों में सूखने के लिए पड़ी थी। ऐसे में अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है।

बड़ा खुलासा: सलमान खान ने 16 साल की लड़की को दिया था प्यार में धोखा, इसलिए आज तक नहीं हुई शादी!

क्या कहता है मौसम विभाग?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लखनऊ केंद्र ने बदायूं समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना जताई है। अलर्ट में कहा गया है कि इस दौरान गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

क्यों ज्यादा है नुकसान का डर?

  1. दाना पककर तैयार: कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अप्रैल की बारिश गेहूं के लिए सबसे खतरनाक होती है। इस समय दाना पककर तैयार हो जाता है।
  2. कटी फसल भीगने से: दाने में नमी बढ़ जाती है, रंग काला पड़ जाता है और फफूंद लगने का खतरा रहता है। ऐसी फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदती।
  3. खड़ी फसल गिरने से: तेज आंधी में गेहूं की बालियां जमीन पर गिर जाती हैं। इससे कटाई लागत बढ़ती है और 20-30% तक उपज का नुकसान हो जाता है।
  4. ओलावृष्टि हुई तो क्या होगा: ओले गिरने से पकी बालियों से दाना झड़कर खेत में ही बिखर जाता है।

प्रशासन ने क्या कहा

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों और कृषि विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। किसानों से अपील है कि कटी फसल को तुरंत तिरपाल से ढकें। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीकरण कराया है, वे 72 घंटे के अंदर नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप पर दर्ज कराएं।

आज रात 8 बजे से फिर लगेगा लॉकडाउन

फिलहाल बदायूं में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश जल्द थम जाए, वरना उनकी साल भर की कमाई पर संकट गहरा सकता है।

Location :  Budaun

Published :  7 April 2026, 2:57 PM IST

Related News

Advertisement