बिन मौसम बारिश से बदायूं में हजारों किसानों के सपनों को धोया, अब कैसे होगी बेटियों की शादी और…
बदायूं जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर है। दातागंज, बिसौली, सहसवान और सदर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में किसान या तो फसल काट चुके हैं या कटाई कर रहे हैं। कई खेतों में गेहूं की फसल कटकर खलिहानों में सूखने के लिए पड़ी थी।