आज रात 8 बजे से फिर लगेगा लॉकडाउन

ईरान की होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस की आवाजाही पर रोक के बाद ऊर्जा बचत के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। रात 8 बजे से बाजार और शॉपिंग मॉल बंद करने का ऐलान किया है। मेडिकल स्टोर और फार्मेसी इससे बाहर रहेंगे।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 7 April 2026, 1:35 PM IST
google-preferred

New Delhi:  ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक के बाद साउथ एशिया और यूरोप में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी शुरू हो गई। भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने अपने देश में इसके असर को कम करने के लिए कदम उठाए, लेकिन पाकिस्तान इस संकट से नहीं बच पाया।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मुद्दे को लेकर प्रमुख प्रांतीय मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ऊर्जा बचत और पेट्रोलियम उत्पादों के कम से कम इस्तेमाल पर जोर दिया गया। इसके बाद सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में रात 8 बजे से बाजार, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्र बंद करने का फैसला किया।

प्रतिबंध और छूट

शहबाज सरकार ने स्पष्ट किया कि मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को लॉकडाउन से बाहर रखा जाएगा। वहीं बेकरी, रेस्तरां, खाने-पीने की दुकानें, मैरिज हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक जगहें जहां शादी या समारोह आयोजित होते हैं, वे रात 10 बजे के बाद बंद हो जाएंगी।

Bengal Election 2026: पहले चरण की वोटर लिस्ट फ्रीज, जानें क्या होगा नए आवेदन का?

प्रांतीय सरकारों की सलाह पर खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुलेंगे, जबकि बाकी सभी वाणिज्यिक केंद्र रात 8 बजे बंद किए जाएंगे। निजी संपत्तियों में रात 10 बजे के बाद समारोह आयोजित करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री और राहत उपाय

स्मार्ट लॉकडाउन के तहत गिलगित और मुजफ्फराबाद शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक महीने तक फ्री रहेगा। इसका पूरा खर्चा शहबाज सरकार उठाएगी। बैठक में डिप्टी पीएम इशाक डार, योजना और विकास मंत्री एहसान इकबाल और सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।

West Bengal Suicide Case: दस्तावेज सही थे, अपील भी की थी… फिर ऐसा क्या हुआ कि अनारुल शेख को चुननी पड़ी मौत?

शहबाज सरकार का यह कदम न सिर्फ ऊर्जा संकट से निपटने के लिए है, बल्कि नागरिकों को राहत देने और तेल व गैस की खपत को कम करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे इस लॉकडाउन का पालन करें और जरूरी सेवाओं में सहयोग बनाए रखें।

Location :  New Delhi

Published :  7 April 2026, 1:35 PM IST

Advertisement