Gorakhpur News: सावधान! सोशल मीडिया पर जातीय नफरत फैलाई तो खैर नहीं, थार-फॉर्च्यूनर जब्त और 8 दबंग गिरफ्तार

Gorakhpur News: जेल से छूटते ही इंस्टाग्राम पर दबंगई दिखाना भारी पड़ा। गोरखपुर के थाना कैण्ट पुलिस ने जातीय तनाव भड़काने के आरोप में मक्कू यादव समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर गाड़ियाँ जब्त कीं।

Gorakhpur: सोशल मीडिया के जरिए जातीय वैमनस्य फैलाने और शहर की शांति व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। थाना कैण्ट पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के मामले में संज्ञान लेते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से वर्चस्व दिखाने में इस्तेमाल की गई एक काले रंग की थार (Thar) और एक सफेद फॉर्च्यूनर (Fortuner) भी बरामद कर सीज कर दी है।

वर्चस्व की जंग और पुरानी रंजिश

पूरा मामला एक पुराने आपराधिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर 2025 को एक शादी समारोह से लौटते समय एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें इन आरोपियों को जेल भेजा गया था। हाल ही में जमानत पर बाहर आए मुख्य आरोपी अमन यादव उर्फ मक्कू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

 Seraikela Kharsawan News: लैब से बाहर निकलेगा नवाचार? जानें एनआईटी जमशेदपुर में तकनीक को ‘आम आदमी’ से जोड़ने की नई पहल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग अग्रहरी, अन्नी कनौजिया, अमन यादव उर्फ मक्कू यादव, साहिल निषाद, राहुल राज, सक्षम राव, अमित यादव और प्रभास यादव शामिल हैं। इन सभी पर सोशल मीडिया के जरिए जातीय वैमनस्य फैलाने, शांति व्यवस्था भंग करने और लोगों को उकसाने का आरोप है।

इंस्टाग्राम वीडियो से भड़काने की कोशिश

आरोप है कि 7 मई को ये आरोपी गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और पीड़ित को धमकाया। इसके बाद घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर जातीय तनाव भड़काने और माहौल खराब करने की कोशिश की गई। एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कैण्ट पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा।

West Singhbhum News: गुवा में आर-पार: मधु कोड़ा ने भरी हुंकार, क्या सेल प्रबंधन की एक ‘ना’ बढ़ाएगी झारखंड में और तनाव?

एसएसपी का कड़ा संदेश: सोशल मीडिया पर नजर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का उपयोग भय फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में से अनुराग अग्रहरी पर पहले से ही मारपीट, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की भी जांच कर रही है।

 

 

Location :  Gorakhpur

Published :  12 May 2026, 12:50 AM IST

Advertisement