गोरखपुर: रकूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार, जानें पूरी खबर

धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपराध करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए चला रही गोरखपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई का बड़ा परिणाम सोमवार को देखने को मिला। थाना बांसगाँव पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपराध करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए चला रही गोरखपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई का बड़ा परिणाम सोमवार को देखने को मिला। थाना बांसगाँव पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर द्वारा विशेष अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दस्तावेज़ी धोखाधड़ी और पासपोर्ट से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगाँव के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 धर्मवीर सिंह और उनकी टीम ने सोमवार को माल्हनपार बैरिहवा निवासी नन्हे प्रसाद त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना बांसगाँव में मु0अ0सं0 601/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 340(2), 336(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

गोरखपुर: कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती, स्थगन आदेश के बावजूद पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जा

अभियान प्रशासन की सख्त मंशा

जांच में सामने आया कि आरोपी नन्हे प्रसाद त्रिपाठी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखे से दो पासपोर्ट बनवाए। यह कृत्य न केवल कानून का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी संवेदनशील माना जाता है। पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान प्रशासन की सख्त मंशा को स्पष्ट करता है।

आरोपी को दबोच

थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले की विवेचना में पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उ0नि0 धर्मवीर सिंह और कांस्टेबल सोनू यादव की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

Gorakhpur: दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति सहित 7 पर केस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी धोखाधड़ी भविष्य में बड़ी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे सकती है, इसलिए इस प्रकार के अपराधों पर कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे उसके नेटवर्क, सहयोगियों और संभावित एजेंटों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने किन दस्तावेजों को जालसाजी कर तैयार किया और पासपोर्ट जारी कराने में किसने सहयोग दिया।फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कूटरचित दस्तावेजों, बैंक धोखाधड़ी, साइबर अपराध और पासपोर्ट फर्जीवाड़ा करने वालों पर लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 1 December 2025, 6:18 PM IST

Advertisement
Advertisement