हिंदी
जिले के रिक्शा नारा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन वितरण के दौरान दबंगों द्वारा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पढिए पूरी खबर
दबंगों का हमला
गोरखपुर: जिले के रिक्शा नारा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन वितरण के दौरान दबंगों द्वारा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कोटेदार हरिगोविन्द उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि 13 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 7 बजे राशन वितरण के समय कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से उनके घर और दुकान पर हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
क्या है पूरी खबर?
पीड़ित हरिगोविन्द उपाध्याय, पुत्र स्वर्गीय सुदामा उपाध्याय, ग्राम खशातारा, पोस्ट दवाई के स्थायी निवासी हैं और गांव में सरकारी कोटे की दुकान संचालित करते हैं। उनके अनुसार घटना के दिन वे नियमित रूप से राशन वितरण कर रहे थे, तभी विमल पासवान (अनुलन) पुत्र सितारे पासवान, आदित्य सिंह (सौरभ) पुत्र रामसागर सिंह, अभय सिंह पुत्र गंगासागर सिंह तथा शिवम सिंह पुत्र रामकेश सिंह समेत अन्य लोग विवाद करते हुए उनके दरवाजे पर पहुंच गए।
बदसलूकी और छेड़छाड़
आरोप है कि सभी ने मिलकर इंट-पत्थरों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दुकान पर अंगूठा लगाकर राशन ले रही महिलाओं के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की कोशिश भी की गई। इससे वहां मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपित पहले भी रास्ते में अभद्र टिप्पणी और अश्लील हरकतें करते रहे हैं तथा कई बार रास्ता रोककर खड़े रहते हैं।
सावधान! बोलतबंद पानी पीने से पहले पढ़ें ये खबर, यूपी में नकली पानी के काले कारोबार का भंडाफोड़
राशन वितरण की मशीन
घटना के दौरान रणजीत उपाध्याय को भी इंट से पैर पर मारा गया, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए राशन वितरण की मशीन को भी फेंक दिया, जिससे वितरण कार्य बाधित हो गया। पीड़ित का कहना है कि इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है, जिसकी सूचना दी गई थी और समझौता भी हुआ था, लेकिन दबंगों के हौसले कम नहीं हुए।
कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
दूसरे की जान बचाने दौड़ा युवक, खुद पर बन आई आफत; जानिये पूरा अपडेट
सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।