हिंदी
बाराबंकी में दिनदहाड़े हमलावरों ने मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई (बॉबी) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हुई।ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
गोली मारकर हत्या
बाराबंकी: बाराबंकी में दिनदहाड़े हमलावरों ने मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई (बॉबी) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हुई। हमलावरों ने लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार को निशाना बनाया। इसमें शोएब किदवई सवार थे।
क्या है पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से कारतूस के पांच खाली खोखे बरामद हुए हैं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शोएब किदवई को नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हमलावरों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। फिलहाल दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है। वही मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है 15 राउंड फायरिंग हुई है।
Auto News: इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, नए फीचर्स और ADAS के साथ बनेगी और दमदार
28 मार्च 2024 को मौत
मुख्तार अंसारी जिस पर कई अपराध के मामले दर्ज थे। हत्या रंगदारी और अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। उनकी बांदा जेल में 28 मार्च 2024 को मौत हो गई थी। वहीं इसके बावजूद उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों की अक्सर गतिविधियां सुर्खियों में रहती है। गौरतलब है कि इस तरह से खुलेआम फायरिंग जिस तरह से हो रही है, वह काफी चिंता का विषय है। इस प्रकार की घटना लोगों को पूरी तरह भय में डाल देते है साथ ही कुछ अपराधिक प्रवृति के लोग को भी बढ़ावा देती है।