Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?

Xiaomi 18 Series को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.4 इंच डिस्प्ले और 200MP पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। जानें संभावित स्पेसिफिकेशन, लॉन्च टाइमलाइन और क्या होगा नया अपग्रेड।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 13 February 2026, 3:44 PM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"स्मार्टफोन मार्केट में फ्लैगशिप सेगमेंट की होड़ लगातार तेज होती जा रही है। पिछले साल सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Xiaomi 17 Series के बाद अब अपकमिंग Xiaomi 18 को लेकर नई लीक सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने नए फ्लैगशिप में डिस्प्ले और कैमरा दोनों में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक स्पेसिफिकेशन टेक दुनिया में चर्चा का विषय बन गए हैं। (Img source: Google)
2 / 7 \"Zoom\"शुरुआती खबरों में कहा जा रहा था कि Xiaomi 18 एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होगा और इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन मिलेगी। लेकिन अब मशहूर टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि इस बार फोन में 6.4 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। (Img source: Google)
3 / 7 \"Zoom\"तुलना करें तो Xiaomi 17 में 6.3 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। अगर Xiaomi 18 में 6.4 इंच का पैनल आता है, तो यूजर्स को कंटेंट देखने और गेमिंग के लिए थोड़ा ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा। संभावना है कि कंपनी इस बार भी हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस के साथ प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देने पर फोकस करेगी। (Img source: Google)
4 / 7 \"Zoom\"सबसे ज्यादा चर्चा कैमरा सेटअप को लेकर हो रही है। लीक के मुताबिक, Xiaomi 18 सीरीज के सभी मॉडल्स में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिल सकता है। मौजूदा लाइनअप में Xiaomi 17 Pro और Pro Max में 50MP पेरिस्कोप लेंस दिया गया था, जबकि Ultra वेरिएंट में 200MP पेरिस्कोप कैमरा मिलता है। अब खबर है कि कंपनी इस हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर को पूरे Xiaomi 18 लाइनअप में शामिल कर सकती है। (Img source: Google)
5 / 7 \"Zoom\"रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Xiaomi दो 200MP सेंसर को टेस्ट कर रहा है। इनमें से एक मेन कैमरा और दूसरा पेरिस्कोप या टेलीफोटो यूनिट हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह डुअल 200MP सेटअप वाला एक बेहद पावरफुल कैमरा फोन साबित हो सकता है। (Img source: Google)
6 / 7 \"Zoom\"अगर Xiaomi 18 Pro में डुअल 200MP सेंसर आता है, तो यह फीचर के मामले में Oppo जैसे बड़े ब्रांड्स को सीधी टक्कर दे सकता है, जो पहले से हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक Xiaomi 18 सीरीज को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है, जैसा कि कंपनी आमतौर पर अपने फ्लैगशिप के साथ करती रही है। (Img source: Google)
7 / 7 \"Zoom\"लीक्स के आधार पर Xiaomi 18 सीरीज में ये बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं जैसे बड़ा 6.4 इंच डिस्प्ले,  200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, संभव डुअल 200MP सेंसर सेटअप और प्रीमियम OLED पैनल और हाई रिफ्रेश रेट। फिलहाल यह सारी जानकारी लीक पर आधारित है। आधिकारिक घोषणा के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। लेकिन इतना तय है कि Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप के साथ कैमरा और डिस्प्ले सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। (Img source: Google)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 February 2026, 3:44 PM IST

Advertisement
Advertisement