गोरखपुर: टाटा स्टील की कलर शीट हड़पने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 114 शीट और डीसीएम बरामद

चौरी चौरा पुलिस ने टाटा स्टील की लाखों रुपये कीमत की कलर शीट लेकर फरार हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 114 अदद टाटा कलर शीट तथा घटना में प्रयुक्त एक डीसीएम गाड़ी भी बरामद की है।

Gorakhpur: चौरी चौरा पुलिस ने टाटा स्टील की लाखों रुपये कीमत की कलर शीट लेकर फरार हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 114 अदद टाटा कलर शीट तथा घटना में प्रयुक्त एक डीसीएम गाड़ी भी बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, सरैया स्थित टाटा स्टील स्टॉक यार्ड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत वादी ने 11 अप्रैल 2026 को माल भेजने के लिए श्रीनेत ट्रांसपोर्ट सर्विस के माध्यम से ट्रक मंगवाया था। आरोप है कि ट्रक पर लदी टाटा कलर शीट को गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय अभियुक्त माल समेत वाहन लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चौरी चौरा में मुकदमा संख्या 166/2026 धारा 316(2), 317(2), 317(5) एवं 319(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिंटू उर्फ सत्येंद्र कटियार निवासी सिकंदरा कानपुर देहात, राजन पाण्डेय निवासी गोविंद नगर कानपुर देहात तथा सूरज शुक्ला निवासी बाजार शुकुल अमेठी के रूप में हुई है।

फेरे से पहले खुला बड़ा सच…मंडप में बदला दूल्हा, आगे जो हुआ पकड लोगे माथा

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माल गायब करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से 114 अदद टाटा कलर शीट बरामद कर ली। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई डीसीएम गाड़ी भी जब्त कर ली गई।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; CBI निदेशक प्रवीण सूद को एक साल का मिला सेवा विस्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। विशेष रूप से सूरज शुक्ला पर अमेठी में मारपीट, धमकी और सड़क हादसे से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं।इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव,उपनिरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव तथा कांस्टेबल सत्यम यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  गोरखपुर

Published :  13 May 2026, 9:37 PM IST

Advertisement