Gorakhpur: घर से निकले वृद्ध की नदी में डूबकर मौत, गांव में शोक की लहर

सहजनवा तहसील क्षेत्र के गीडा थाना अंतर्गत कोल्हुई गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब आमी नदी में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामतेज पुत्र राम मूरत निवासी कोल्हुई के रूप में हुई है।

Gorakhpur: सहजनवा तहसील क्षेत्र के गीडा थाना अंतर्गत कोल्हुई गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब आमी नदी में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामतेज पुत्र राम मूरत निवासी कोल्हुई के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार शाम से थे लापता

परिजनों के अनुसार रामतेज की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। शनिवार शाम करीब सात बजे वह घर से निकले थे और आमी नदी की ओर चले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका।

रविवार सुबह नदी में मिला शव

रविवार सुबह ग्रामीणों ने सेमरहवा बाबा स्थान के पास आमी नदी में एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रामतेज के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गोरखपुर में जमीन बैनामा के नाम पर 2.14 लाख की ठगी, केस दर्ज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पहुंची गीडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

गोरखपुर में हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, तीन आरोपी चिह्नित

इस संबंध में पिपरौली चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा दुख व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि रामतेज सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अक्सर अकेले इधर-उधर निकल जाते थे। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 April 2026, 2:50 PM IST

Advertisement