महराजगंज में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जन्मदिन

महराजगंज स्थित सपा कार्यालय में रविवार को वरिष्ठ नेता सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 April 2026, 4:06 PM IST
google-preferred

Maharajganj: समाजवादी पार्टी कार्यालय, महराजगंज में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में केक काटकर, माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

महराजगंज में खनन माफिया बेखौफ, खेतों से हो रही खुदाई; जानें क्या है पूरा मामला

कार्यकर्ताओं का बढ़ रहा मनोबल

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी महराजगंज में लगातार मजबूत हुई है। उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिली है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

सपा नेता सुशील कुमार टिबड़ेवाल को बुके भेंट करते हुए कार्यकर्ता

इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के सशक्त शासन की स्थापना का लक्ष्य दोहराया गया।

सभी लोगों ने संकल्प लिया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे ।  सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर पीडीए राज की स्थापना करेंगे।

महराजगंज में भीषण अग्निकांड: खेतों में मची भारी तबाही, 50 एकड़ फसल जलकर राख

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला महासचिव समसुद्दीन अली, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, राजू दुबे, छात्र सभा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, जिला सचिव विजय यादव, अमरनाथ यादव, वरिष्ठ नेता मक्खू प्रसाद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जाफर अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  12 April 2026, 4:06 PM IST

Advertisement