दशकों तक संगीत पर राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले को पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

संगीत जगत से आई एक खबर ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। एक ऐसी आवाज, जिसने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया, अब हमेशा के लिए खामोश हो गई। बड़े-बड़े नेताओं से लेकर आम लोग तक शोक में डूबे हैं। जानें किसने क्या कहा?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 April 2026, 3:26 PM IST
google-preferred

Mumbai: भारतीय संगीत जगत के लिए रविवार का दिन एक गहरी पीड़ा लेकर आया। सुरों की मल्लिका और महान गायिका आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। उनके जाने से  एक युग का अंत महसूस किया जा रहा है।

करीब पांच दशकों तक अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज में वह जादू था, जो हर पीढ़ी को जोड़ता रहा। उनके गाए हजारों गीत आज भी लोगों की यादों में जिंदा हैं।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आशा भोसले भारत की सबसे बहुमुखी और प्रतिष्ठित आवाजों में से एक थीं। उन्होंने कहा कि उनके गीतों ने न केवल भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया, बल्कि दुनिया भर में करोड़ों दिलों को छुआ। पीएम ने उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा?

सीएम योगी ने कला जगत के लिए बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले की मधुर आवाज हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा- सदा अमर रहेंगे गीत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और उनके गीत सदैव अमर रहेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भावुक होकर कहा कि यह केवल देश ही नहीं, बल्कि उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है।

मशहूर गायिका आशा भोसले नहीं रहीं, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लीं अंतिम सांस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से संगीत का एक सुंदर बाग सूना हो गया है। उन्होंने उनकी बहुमुखी प्रतिभा का जिक्र करते हुए बताया कि आशा भोसले ने भजन, गजल, फिल्मी गीत, पॉप और लोक संगीत-हर शैली में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि आशा भोसले ने पीढ़ियों तक लोगों के दिलों पर राज किया और उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी।

सुरों की मलिका, लेकिन जिंदगी में दर्द ही दर्द… आशा भोसले की अनसुनी कहानी

आशा भोसले का करियर बेहद लंबा और शानदार रहा। उन्होंने हिंदी के अलावा 20 से अधिक भाषाओं में गाने गाए और करीब 12,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी। उनकी खासियत यह थी कि उन्होंने हर दौर के संगीतकारों के साथ काम किया और हर शैली में खुद को ढाला।

‘दम मारो दम’ से ‘इन आंखों की मस्ती’ तक: आशा भोसले के 10 अमर गाने

‘तीसरी मंजिल’, ‘उमराव जान’, ‘रंगीला’ जैसी फिल्मों के गीतों में उनकी आवाज आज भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है। उनकी गायकी सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि भावनाओं की गहराई को छूने का माध्यम थी।

Location :  Mumbai

Published :  12 April 2026, 3:26 PM IST

Advertisement