हिंदी
बेलीपार थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने महज तीन दिन के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट और 6,595 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
22 जुलाई को बेलीपार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान होने के बाद मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में बेलीपार पुलिस, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अंशू दुबे और प्रिंस पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
अमरीकी कनेक्शन पर पुलिस का बड़ा खुलासा, जानिए नेपाल सीमा पर कैसे पकड़ा गया अजनाला हमले का आरोपी?
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मृतक से बाइक खरीदने के नाम पर करीब एक लाख रुपये लिए थे। जब मृतक लगातार अपने पैसे वापस मांगने लगा तो आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या के बाद उन्होंने मृतक के शरीर से सोने के आभूषण और नकदी भी लूट ली, ताकि घटना लूटपाट जैसी दिखाई दे।
रात में ट्यूबेल की झोपड़ी में सोने गए पूर्व प्रधान… सुबह जो दिखा, उससे पूरे गांव में मच गया हड़कंप
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट और नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ दी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Location : Gorakhpur
Published : 24 July 2026, 11:54 AM IST
Topics : crime news Gorakhpur News murder Mystery