हिंदी
कर्मचारियों ने मानदेय को लेकर जताई नाराजगी (Img: Dynamite News)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विभाग द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2026 से एफएमडी (FMD) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है, लेकिन अभियान शुरू होते ही कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनके नियमित मानदेय का प्रस्ताव अभी तक पारित नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं ने विभाग को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि जब तक उनके नियमित मानदेय की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे किसी भी प्रकार के विभागीय कार्य में भाग नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एफएमडी टीकाकरण सहित अन्य कार्यों के बहिष्कार की घोषणा कर दी है।
उनका कहना है कि कई बार अधिकारियों के समक्ष मानदेय से संबंधित समस्याएं रखी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इसी के विरोध में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बंद करने का निर्णय लिया है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके मानदेय का भुगतान और नियमितीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और कर्मचारियों की मांगों पर कब तक निर्णय लिया जाता है।
Location : Fatehpur
Published : 24 July 2026, 1:26 PM IST