Fatehpur: विकास के दावों की खुली पोल; जानिए कैसे प्रशासनिक अनदेखी से बदहाल है रास्ता, रोजाना हो रहे हादसे

फतेहपुर के देवमई ब्लॉक स्थित मथुरापुर गांव में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नाप-जोख के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। बरसात में कच्चे रास्ते पर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 23 July 2026, 1:57 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के देवमई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मथुरापुर में वर्षों से कच्चा रास्ता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मथुरापुर सोसाइटी से चौडगरा-घाटमपुर हाईवे तक जाने वाला मार्ग पक्का न होने के कारण आए दिन स्कूली बच्चे, साइकिल सवार और बुजुर्ग फिसलकर गिर रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

नाप-जोख हुई लेकिन निर्माण नहीं हुआ

ग्रामीण उमाशंकर पाल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों द्वारा नाप-जोख की गई और जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। उनका कहना है कि लंबे समय से ग्रामीण सिर्फ आश्वासन ही सुन रहे हैं।

Fatehpur: पुलिस का गौकशों पर बड़ा एक्शन! जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में लगी गोली, जानिए कौन हैं आरोपी?

रोजाना दुर्घटनाओं का बना रहता है खतरा

ग्रामीण श्रीरामलाखन सिंह ने बताया कि कच्चा रास्ता होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

लंबा चक्कर लगाने को मजबूर ग्रामीण

सड़क की खराब स्थिति के कारण कई ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग का निर्माण हो जाए तो हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

Fatehpur:  फसल बर्बाद, आशियाना खाक! अब DM से न्याय की आस; जानिए जमीन के टुकड़े के लिए कैसे लाचार हुई दलित महिला

प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मथुरापुर से चौडगरा-घाटमपुर हाईवे तक सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाए। उनका कहना है कि पक्की सड़क बनने से स्कूली बच्चों, किसानों और आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

Location :  Fatehpur

Published :  23 July 2026, 1:57 PM IST

Related News

Advertisement