Fatehpur:  फसल बर्बाद, आशियाना खाक! अब DM से न्याय की आस; जानिए जमीन के टुकड़े के लिए कैसे लाचार हुई दलित महिला

फतेहपुर के रहमत दौलतपुर गांव में एक दलित महिला ने जमीन पर कब्जे की कोशिश, तिल की फसल नष्ट करने और झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और मुआवजे की मांग की है। मामले में प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 23 July 2026, 9:50 AM IST
google-preferred

Fatehpur:  फतेहपुर जिले में जमीन पर कब्जे को लेकर एक दलित महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के रहमत दौलतपुर गांव निवासी कलावती धोबी ने जिलाधिकारी से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि कुछ लोग उनकी बैनामा कराई गई जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।

फसल बर्बाद का आरोप

कलावती के अनुसार, उन्हें प्रतिदिन तरह-तरह के हथकंडों से परेशान किया जा रहा है। दबंगों ने उनके खेत में बनी झोपड़ी को आग लगा दी। इसके अलावा, तिल की फसल को बर्बाद करने के लिए उस पर दवा का छिड़काव किया गया है। फसल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तार हटाकर जानवरों को भी खेत में घुसा दिया गया।

Fatehpur: पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल, जानिए क्यों कब्र से शव निकलवाने की मांग कर रहा है पीड़ित बुजुर्ग

जमीन कब्जाने के लिए प्रताड़ना का आरोप

कलावती मौजा रहमत दौलतपुर की आराजी गाटा संख्या 350 की संक्रमणीय भूमिधर हैं। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई 2026 की रात अज्ञात लोगों द्वारा उनकी खड़ी तिल की फसल को खरपतवार नाशक दवा डालकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस जमीन को लेकर गांव के धर्मेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और अमरेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह से उनका विवाद चल रहा है।

Fatehpur: तालाब में 3 दिन से छिपा था ‘विशालकाय काल’, जब अचानक सामने आया अजगर; तो कांप उठी लोगों की रूह

डीएम से की कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

कलावती ने जिलाधिकारी को बताया कि धर्मेंद्र सिंह और अमरेंद्र सिंह ने पहले भी उनकी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद किया था और फसल नष्ट करने की धमकी दी थी। इन लोगों से कलावती और उनके परिवार को लगातार खतरा बना रहता है, जिससे वे काफी डरे हुए हैं।

पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से मौके की जांच कराने, उन्हें और उनके परिवार को जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने तथा नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलवाने की अपील की है।

Location :  Fatehpur

Published :  23 July 2026, 9:50 AM IST

Related News

Advertisement