स्कूल से हंसते हुए निकला था… किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ देर बाद घर में मातम छा जाएगा, आखिर ऐसा क्या हुआ?

एटा के धूमरी कस्बे में स्कूल से छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ तालाब पर गया मासूम वापस घर नहीं लौट सका। खेल-खेल में हुआ एक कदम पूरे परिवार की जिंदगी बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 July 2026, 1:25 PM IST
google-preferred

Etah: एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के धूमरी कस्बे में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। स्कूल की छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 9 वर्षीय मासूम गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोस्तों के साथ गया था नहाने

जानकारी के अनुसार, हिमांशु (9 वर्ष) पुत्र सिपाही लाल स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने दोस्तों के साथ पास के तालाब में नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद बच्चे उसे बचा नहीं सके और शोर मचाने लगे।

ये भी पढ़ें- गंगा किनारे हंसी-खुशी पहुंची थी किशोरी… कुछ मिनट बाद बदल गया पूरा मंजर; बदायूं से चौंकाने वाला मामला

परिवार में मचा कोहराम

हिमांशु राधा देवी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें- एक जोरदार टक्कर और मच गई अफरा-तफरी… गंगा एक्सप्रेस-वे पर आधी रात कैसे टला बड़ा हादसा?

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  24 July 2026, 1:25 PM IST

Advertisement