Budaun: कछला गंगा घाट पर मचा हड़कंप, गहरे पानी में गईं तीन बच्चियां और फिर…
बदायूं के कछला गंगा घाट पर एक पल की लापरवाही ने खुशियों को मातम में बदल दिया। स्नान करने पहुंची तीन बच्चियां देखते ही देखते गंगा के गहरे पानी में समा गईं, जिसके बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। नाविक गोताखोरों की सूझबूझ से दो बच्चियों की जान बचा ली गई, लेकिन 12 वर्षीय इन्द्रा तेज बहाव में लापता हो गई।