Road Accident: गोरखपुर में दर्दनाक हादसा,10 दिन पहले हुआ था तिलक और अब…

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में फोरलेन मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। शादी के कार्ड बांटने निकले 25 वर्षीय युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दस दिन पहले तिलक और 12 फरवरी को विवाह तय था। हादसे से गांव और परिवार में कोहराम मच गया है।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के नौसढ़ एकला बंधे के समीप फोरलेन मार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेतऊंआ उर्फ चनऊ गांव निवासी 25 वर्षीय नरेन्द्र विश्वकर्मा (पुत्र जयगोविन्द ) शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि नरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तिलक के बाद तय थी 12 फरवरी की शादी

Bus Accident in Sonbhadra: स्टेयरिंग फेल… अनियंत्रित बस के अन्दर से अचानक मचा हाहाकार, दर्जनों यात्री घायल, जानें अपडेट

परिजनों के अनुसार नरेन्द्र की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। महज दस दिन पहले उसका तिलक समारोह संपन्न हुआ था और 12 फरवरी को बारात निकलनी थी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था, खुशियों का माहौल था। शादी के कार्ड बांटने की जिम्मेदारी नरेन्द्र ने खुद संभाली थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। जिस घर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अचानक मातम पसर गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक नरेन्द्र पांच भाइयों में सबसे बड़ा था, उसके पिता जयगोविन्द पीआरडी में जवान हैं और हाल ही में नरेन्द्र ने एक होम्योपैथिक अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। रोजगार मिलने के बाद ही परिवार ने उसकी शादी तय की थी। बेटे के सिर पर सेहरा देखने का सपना संजोए माता-पिता इस हादसे से पूरी तरह टूट गए हैं। गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम है।

मुंह में राम बगल में छुरी: मुजफ्फरनगर में भगवा चोला धारण करके शकील, शौकीन और इकबाल रहे थे ये धंधा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। फोरलेन मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर फोरलेन पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को जीवन भर का दर्द दे दिया।

 

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 5 February 2026, 7:39 PM IST

Advertisement
Advertisement