हिंदी
बदायूं संसदीय क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता सूची से नाम हटाने के मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फार्म-7 के कथित दुरुपयोग की शिकायत की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
सांसद आदित्य यादव ने उठाई आवाज
Badaun: बदायूं संसदीय क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता सूची से नाम हटाने के मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने फार्म-7 के कथित दुरुपयोग की शिकायत की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
सांसद आदित्य यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उनके संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा फार्म-7 का दुरुपयोग कर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई एक जाति विशेष को लक्षित कर उनके मताधिकार को प्रभावित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
सांसद ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि फार्म-7 के माध्यम से दर्ज सभी संदिग्ध आपत्तियों की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोपरि है और जनपद के प्रत्येक मतदाता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।