मां के बगल में ही नहा रहा था 5 साल का मासूम, चंद सेकेंड के लिए हटी नजर और दुर्घटना घटी
चाईबासा के झींकपानी में मां के साथ सरकारी तालाब में नहाने गया 5 वर्षीय मासूम आनंद बिरुली गहरे पानी में डूब गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो साल से तालाब का काम अधूरा और असुरक्षित छोड़ने के कारण यह हादसा हुआ।