Bareilly News: बरेली में तालाब से मिले तीन शवों का क्या है कनेक्शन? पुलिस को सूचना दिए बिना क्यों शव ले गए परिजन?

Bareilly News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब में तीन युवकों के शव मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

Updated : 4 May 2026, 1:08 AM IST
google-preferred

Bareilly: जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर स्थित एक तालाब में तीन युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराते हुए पाए गए। मृतकों की पहचान अंश, आयुष और देव के रूप में हुई है। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।

दोपहर के वक्त ग्रामीणों ने देखे शव, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को कुछ ग्रामीण जब तालाब के पास से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर पानी में तैर रहे शवों पर पड़ी। शोर मचते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद तीनों युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, गैलेक्सआई ने बनाया दुनिया का पहला OptoSAR सैटेलाइट

हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों युवक आपस में गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं।

बिना पुलिस को बताए शव ले गए परिजन, गुत्थी सुलझाने में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन विलाप करते हुए शवों को अपने साथ घर ले गए थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह कोई हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य साजिश है।

गोरखपुर पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को भेजा जेल, सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ करते थे ये काम

फिलहाल, पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

Location :  Bareilly

Published :  4 May 2026, 1:08 AM IST

Advertisement