गंगा किनारे हंसी-खुशी पहुंची थी किशोरी… कुछ मिनट बाद बदल गया पूरा मंजर; बदायूं से चौंकाने वाला मामला

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में रिश्तेदारी में बुआ के घर आई 15 वर्षीय छात्रा गंगा में नहाते समय तेज बहाव में लापता हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने गोताखोरों और रेस्क्यू टीम को मौके पर लगाया। किशोरी की तलाश लगातार जारी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 July 2026, 1:00 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नगला बरन गांव में रिश्तेदारी में बुआ के घर आई 15 वर्षीय छात्रा गंगा नदी में नहाने के दौरान लापता हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज बहाव में बहने की आशंका

जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय सविता पुत्री कृपाल, ग्राम करखेरी (तहसील बिसौली) की रहने वाली है। वह अपनी बुआ के घर नगला बरन आई हुई थी। गुरुवार शाम वह गांव के पास बहने वाली गंगा नदी में नहाने गई। इसी दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर वह नदी में लापता हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में गायब हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंचा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद प्रशासन ने मौके पर गोताखोरों की टीम भेजी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। नदी के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सोनम वांगचुक के सूप पीने का हेल्थ सीक्रेट, जानिए लंबे उपवास के बाद शरीर को संभालने वाले 5 सुपरफूड्स

गोताखोर और रेस्क्यू टीम जुटी

प्रशासन ने गोताखोरों के साथ अन्य रेस्क्यू टीमों को भी तलाश अभियान में लगाया है। नदी के बहाव और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है। मौके पर हल्का लेखपाल कौशल कुमार भी मौजूद हैं और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Greater Noida: आखिर किस बात पर हैवान बना आरोपी? जानिए बहस के बाद हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा सच!

परिजनों की बढ़ी चिंता

किशोरी के लापता होने से परिवार में मातम का माहौल है। परिजन उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका पता नहीं चल जाता।

Location :  Budaun

Published :  24 July 2026, 1:00 PM IST

Advertisement