हिंदी
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज देवरिया तक (Img: Dynamite News)
Deoria: दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद भवन तक छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को देवरिया में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। दीवानी कचहरी परिसर से बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुलूस के रूप में निकले और सुभाष चौक तक पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलचल देखने को मिली।
प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, कथित दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व अधिवक्ता बिरकेश्वर गौतम ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास उचित नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई।
एक जोरदार टक्कर और मच गई अफरा-तफरी… गंगा एक्सप्रेस-वे पर आधी रात कैसे टला बड़ा हादसा?
अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। कचहरी परिसर, सुभाष चौक और कलेक्ट्रेट के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे प्रदर्शन पर प्रशासन की लगातार नजर रही ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
Fatehpur: मानदेय नहीं तो काम नहीं! जानिए कर्मचारियों के हड़ताल का FMD अभियान पर क्या पड़ा असर?
करीब कई घंटों तक चले प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और शांतिपूर्वक कचहरी लौट गए। हालांकि प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी होती रही, लेकिन कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के समाप्त हो गया।
Location : Deoria
Published : 24 July 2026, 2:07 PM IST
Topics : Deoria News lawyers protest Student Protest