Greater Noida: आखिर किस बात पर हैवान बना आरोपी? जानिए बहस के बाद हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा सच!

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में दो लोगों के बीच हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 24 July 2026, 12:22 PM IST
google-preferred

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सिरसा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर दो लोगों के बीच हुए विवाद में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, डायल-112 पर सूचना मिली थी कि सिरसा गोलचक्कर के पास दो व्यक्तियों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही कासना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां दोनों युवक घायल अवस्था में मिले, जिन्हें बिना देर किए अस्पताल ले जाया गया।

Greater Noida: ‘गांव की सबसे सुंदर बेटी’ की दर्दनाक मौत! एक करोड़ की शादी भी नहीं बचा सकी दीपिका की जिंदगी

अस्पताल में युवक की मौत

अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बरेली निवासी सुरेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। वहीं दूसरा घायल, जिसे पुलिस मामले में संदिग्ध मान रही है, अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

सीसीटीवी और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विवाद की असली वजह और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Greater Noida: पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, यूपी की तारीफ में लगाए चार चांद, जानें क्या बोले?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और घायल के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Location :  Greater Noida

Published :  24 July 2026, 12:22 PM IST

Advertisement