छात्रों के हक में उतरे बॉलीवुड के भाईजान: NEET विवाद पर खुलकर बोले, प्रदर्शनकारियों के जज्बे को किया सलाम

देश की राजधानी दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बड़ा बयान सामने आया है। सलमान ने हिंसा पर दुख जताते हुए छात्रों के जज्बे की तारीफ की और इसे राजनीति से दूर रखने की अपील की है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 July 2026, 9:29 AM IST
google-preferred

Mumbai: देश की राजधानी दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी छात्रों के समर्थन में आगे आए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक भावुक और विचारशील पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की वकालत की। उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए एकजुट हुए छात्रों और उनके परिवारों की लगन और ईमानदारी की दिल से सराहना की।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंसा पर दुख, घायलों के प्रति संवेदना

अपनी पोस्ट में सलमान खान ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर गहरा अफसोस जताया। उन्होंने लिखा कि यह बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, लेकिन दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया।

Monsoon Session & CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर CJP का हल्लाबोल, उधर संसद के चौथे दिन भी संग्राम तय, पढ़ें पल-पल का अपडेट

सलमान ने आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके चिंतित परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक एक बेहद गंभीर मुद्दा है और बच्चे जिस हिम्मत से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं, वह काबिले तारीफ है।

मुद्दे को न दिया जाए राजनीतिक रंग, क्रेडिट सिर्फ छात्रों का

सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि यह मामला पूरी तरह से छात्रों और देश की शिक्षा व्यवस्था के बीच का है, इसलिए इसे किसी भी तरह का राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साहसिक कदम का पूरा श्रेय केवल देश के मेहनती युवाओं को मिलना चाहिए।

सलमान ने भरोसा जताया कि सरकार भी छात्रों की वाजिब मांगों को समझेगी, उन्हें पूरा समर्थन देगी और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का पहला बयान आया सामने, बताया घोर पाप, कही ये बड़ी बात…

भारत बने ग्लोबल एजुकेशन हब, शिक्षा बने नया फैशन

देश में शिक्षा के भविष्य पर दूरदर्शी सोच रखते हुए सलमान ने कहा कि शिक्षा ही अगला बड़ा ट्रेंड और फैशन बनना चाहिए। इसे हर साल इतना लोकप्रिय और आकर्षक बनाया जाना चाहिए कि विदेशों से भी लोग यहाँ पढ़ने आएं और भारत एक वैश्विक 'एजुकेशन हब' बनकर उभरे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पूरे मामले में एक सकारात्मक फैसला आएगा जो देश के हर पढ़ने-लिखने वाले युवा के हित में होगा।

Location :  Mumbai

Published :  23 July 2026, 8:59 AM IST

Advertisement