लद्दाख में सोनम वांगचुक के स्कूल पर प्रशासन की सख्ती, जमीन विवाद के बीच सभी गतिविधियां बंद करने का हुक्म

लद्दाख में सोनम वांगचुक के स्कूल पर प्रशासन की सख्ती, जमीन विवाद के बीच सभी गतिविधियां बंद करने का हुक्म, लेह के तहसीलदार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि HIAL ने डेजर्ट फ्लावर स्कूल में पढ़ाई और दूसरी गतिविधियां शुरू करने से पहले संबंधित अधिकारियों से जरूरी अनुमति नहीं ली थी।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 4 November 2026, 8:53 AM IST
google-preferred

New Delhi: लद्दाख प्रशासन ने प्रसिद्ध इनोवेटर सोनम वांगचुक के सहयोग से शुरू किए गए हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव लर्निंग (HIAL) को फ्यांग स्थित डेजर्ट फ्लावर स्कूल में सभी गतिविधियां बंद करने का आदेश दिया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में चल रहे जमीन से जुड़े विवाद के बीच उठाया गया है।

बिना अनुमति शुरू की गई थीं कक्षाएं

लेह के तहसीलदार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि HIAL ने डेजर्ट फ्लावर स्कूल में पढ़ाई और दूसरी गतिविधियां शुरू करने से पहले संबंधित अधिकारियों से जरूरी अनुमति नहीं ली थी। इस संस्थान की जिम्मेदारी इसकी संस्थापक और सीईओ गीतांजलि जे. आंगमो संभाल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, आंगमो ने सितंबर में स्कूल की प्रबंध समिति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा था। हालांकि, प्रशासन को पता चला कि जरूरी मंजूरी मिलने से पहले ही स्कूल में कक्षाएं और अन्य गतिविधियां शुरू कर दी गई थीं। इसी वजह से प्रशासन ने फिलहाल सभी गतिविधियों को रोकने का निर्देश दिया है।

Sonam Wangchuk

बिना अनुमति शुरु की थी कक्षाएं( AI Generated ig)

ये भी पढ़े- हाथरस में शिक्षकों ने उठाई वेतन बहाली की मांग, BSA को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

हाईकोर्ट के फैसले तक स्कूल की गतिविधियों पर रोक

लद्दाख प्रशासन ने साफ किया है कि HIAL से जुड़ा जमीन और संचालन का मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा है। ऐसे में संस्थान को निर्देश दिया गया है कि जब तक अदालत अपना अंतिम फैसला नहीं सुनाती या कोई नया आदेश जारी नहीं करती, तब तक स्कूल में किसी भी तरह की गतिविधि शुरू न की जाए।
प्रशासन ने HIAL को यह भी कहा है कि वह मौजूदा स्थिति को बनाए रखे और ऐसा कोई कदम न उठाए, जिससे अदालत में चल रहे मामले पर असर पड़े। 1 नवंबर 2026 को जारी इस आदेश के तहत कानूनी विवाद का समाधान होने तक डेजर्ट फ्लावर स्कूल की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

Location :  New Delhi

Published :  4 November 2026, 8:53 AM IST

Advertisement