‘अगर तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं’: कर्ज और दूरी के सनक में विकासनगर में खूनी खेल, मां के लिए बिलख रहे बच्चे

विकासनगर के कल्याणपुर में कर्ज और दूरी से सनके प्रेमी ने महिला को गोली मारकर खुदकुशी की। पारिवारिक रिश्ते बचाने के लिए महिला ने बनाई थी दूरी। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मां के लिए बिलख रहे बच्चे। सुसाइड नोट की जांच जारी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 July 2026, 12:37 PM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड के विकासनगर स्थित कल्याणपुर में बुधवार की सुबह एक ऐसी सनक भरी खौफनाक वारदात देखने को मिली, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। बच्चों की खातिर अपने तीन साल पुराने अवैध संबंध को खत्म करने की एक मां की कोशिश, सनकी आशिक को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने महिला को गोली मारने के बाद खुद की भी जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

बिजनेस में घाटा और साइको साइकोलॉजी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कमलेश चौहान का हाल ही में पत्नी से तलाक हुआ था। इसके अलावा उसके रेस्टोरेंट का धंधा भी घाटे में जाने के कारण बंद हो गया था और उस पर भारी कर्ज चढ़ गया था। इस दोहरे सदमे के बीच जब संगीता ने भी उससे दूरियां बनानी शुरू कीं, तो कमलेश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह साइको टाइप व्यवहार करने लगा। वह संगीता द्वारा खुद से दूर बनाए जाने को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने इस वारदात की खौफनाक साजिश रच डाली।

मसूरी के जबरखेत मॉडल से चमकेगा उत्तराखंड का पर्यटन, वन विभाग विकसित करेगा आठ नए डेस्टिनेशन

कपड़े सुखा रही थी महिला, खींचकर ले गया अंदर

घटना के दिन बंगाण (उत्तरकाशी) निवासी संगीता नेगी अपने घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी। तभी कमलेश वहां पहुंचा और उसे जबरन कमरे के भीतर खींच ले गया। अंदर से दरवाजा बंद होते ही दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगी। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनी ही थी कि अचानक दो गोलियां चलने की आवाज आई और सब कुछ शांत हो गया। पड़ोसियों और मकान मालिक की सूचना पर जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे।

उत्तराखंड में हाई-प्रोफाइल ठगी: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे ने रची ऐसी स्क्रिप्ट, खुद पुलिस भी रह गई हैरान!

सुसाइड नोट से खुलेगा राज, बच्चों की फटी रह गईं आंखें

मौके पर पुलिस को कमलेश की बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे हैंडराइटिंग जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद ही असली वजहों की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। वहीं, जिस मां ने अपने बच्चों के भविष्य और परिवार की मर्यादा के लिए प्यार का त्याग किया था, आज वही मासूम बच्चे अस्पताल के गलियारों में अपनी मां की एक झलक देखने को तरस रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  24 July 2026, 12:23 PM IST

Advertisement