हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Pinterest)
Bahraich: पंजाब के चर्चित अजनाला थाना हमले में आरोपी विक्रमजीत सिंह को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसबी और रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को उस समय पकड़ा गया, जब वह नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।
पुलिस के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह पंजाब के रूपनगर का निवासी है और प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़ा बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फरवरी 2023 में अजनाला थाना हमले के बाद से वह फरार चल रहा था और नेपाल में पहचान छिपाकर रह रहा था।
Bahraich: पढ़ाई के साथ अपनों का पेट भरता था 12 साल का अनाथ सुनील, मगरमच्छ ने नदी में खींचकर ली जान
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह, अवैध रूप से सीमा पार कराने वाले नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भूमिका की जांच की जा रही है। सीमा क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
इसी कार्रवाई के दौरान पंजाब के मोगा निवासी एवं अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों को भी बिना वैध वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए रोका गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह अपनी पत्नी और आठ माह के बच्चे के साथ नेपालगंज हवाई अड्डे के जरिए नेपाल पहुंचा था। जांच में उसकी पत्नी और बच्चे के दस्तावेज वैध पाए जाने पर उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई, जबकि मनवीर सिंह से पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार, मनवीर सिंह ढिल्लों और विक्रमजीत सिंह एक ही वाहन में यात्रा कर रहे थे। मामले में वाहन चालक राहुल कुमार तथा सीमा पार कराने और वाहन उपलब्ध कराने के आरोपी सुरेश कुमार पाठक और दिलीप उपाध्याय से भी पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
Location : Bahraich
Published : 24 July 2026, 11:34 AM IST