Budaun: सड़क पार कर रहे मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, परिवार में छाया मातम?

बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से बीमार 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 24 July 2026, 2:20 PM IST
google-preferred

Budaun: जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घर से निकले थे पैदल

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव दौरी नरोत्तमपुर निवासी 65 वर्षीय मथुरा प्रसाद पुत्र लालजीत काफी समय से मानसिक रोग से पीड़ित थे। बुधवार शाम वह घर से पैदल निकल गए थे।

Budaun: सालों की शिकायतों के बाद भी हालात बदतर, जानिए रजिस्ट्री कार्यालय में क्यों दम तोड़ रहीं स्वच्छता की नीतियां?

बरेली बाईपास पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मथुरा-बरेली बाईपास पर बाबा वाटर पार्क के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने दी परिजनों को सूचना

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Budaun: पति-पत्नी के झगड़े ने ली जान, दिल्ली से बदायूं लौटे युवक ने गुस्से में उठाया बेहद खौफनाक कदम

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके।

Location :  Budaun

Published :  24 July 2026, 2:20 PM IST

Advertisement