Maharajganj: सिलेंडर में लगी आग…इतने लोग झुलसे, मचा हड़कंप

महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा बुजुर्ग में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग जाने के कारण चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

Updated : 18 May 2026, 12:36 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा बुजुर्ग में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग जाने के कारण चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय महराजगंज रेफर कर दिया।

अचानक सिलेंडर से आग भड़की

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को महदेवा बुजुर्ग गांव में घर के अंदर गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में शाहजहां पुत्री शमसाद अली उम्र 19 वर्ष, नाजिया खातून पुत्री शमसाद अली उम्र 21 वर्ष, सना खातून पुत्री इमामुद्दीन उम्र 6 वर्ष तथा नूर हसन पुत्र इमामुद्दीन उम्र 5 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए।

‘ऐसी परफॉर्मेंस रही तो हम Top-4 के हकदार नहीं’, दिल्ली से हार के बाद अपनी ही टीम पर भड़के कप्तान रियान पराग

गांव में चिंता का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।

UP Cabinet Meeting: यूपी पंचायत चुनाव का रास्ता साफ! योगी कैबिनेट आज करेगी OBC आयोग का गठन, इन बड़े प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Location :  Maharajganj

Published :  18 May 2026, 12:36 PM IST

Advertisement