रायबरेली में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

रायबरेली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सरेनी थाना क्षेत्र के लच्छाई खेड़ा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Raebareli: रायबरेली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां सरेनी थाना क्षेत्र के लच्छाई खेड़ा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया

ये तस्वीरें रायबरेली जनपद के थाना सरेनी क्षेत्र के लच्छाई खेड़ा मोड़ की हैं, जहां सोमवार को तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। महाराजखेड़ा गांव निवासी अभिषेक पुत्र गंगाराम अपनी प्लेटिना बाइक से भोजपुर से वापस घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही हीरो होंडा बाइक, जिस पर लच्छाई खेड़ा निवासी अनूप पंडित और रजनू सवार थे, से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों ने अभिषेक की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद लालगंज रेफर कर दिया, जबकि अनूप पंडित और रजनू का इलाज जारी है।

रायबरेली में पुलिस-मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

वहीं जगतपुर थाना क्षेत्र के बिन्नवा गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे कंधरपुर गांव से रामनगर स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक आवारा मवेशी सामने आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सामने का मास्क, हेडलाइट और अन्य पुर्जे टूटकर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। बाइक पर एक बच्चा भी सवार था, जो इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया।

रायबरेली में बेखौफ चोरों का आतंक… घर में घुसकर जेवर-नकदी लेकर फरार

घटनास्थल पर आसपास के लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने एम्बुलेंस बुलाने का सुझाव दिया, लेकिन मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल मदद करने में रुचि नहीं दिखाई। उनका कहना था कि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद ही आगे की व्यवस्था की जाएगी।

Location :  Raebareli

Published :  20 April 2026, 11:41 AM IST

Related News

Advertisement